Recent News

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

Tips & Tricks

Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

Friday 15 January 2016

सबसे ज्यादा इंजीनियर जाते हैं अमेरिका

सबसे ज्यादा इंजीनियर जाते हैं अमेरिका

6साढ़े नाौ लाख वैज्ञानिक और इंजीनियर भारतीय मूल के 16अमेरिका में 29.6 लाख वैज्ञानिक व इंजीनियर एशियाई मूल के....... 


एशियाई देशों में सबसे ज्यादा भारतीय वैज्ञानिक और इंजीनियर बेहतर करियर की तलाश में अमेरिका जाते हैं। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में एशियाई मूल के 29.6 लाख वैज्ञानिकों, इंजीनियरों में भारतीय मूल के लोगों की संख्या साढ़े नौ लाख है। 12003 से 2013 के बीच अमेरिका में रहने वाले वैज्ञानिकों, इंजीनियरों की संख्या 2.16 करोड़ से बढ़कर 2.90 करोड़ तक पहुंच गई। इस दशक में प्रवासी वैज्ञानिकों की संख्या 30.40 लाख से बढ़कर 50.20 लाख हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 57 फीसद एशियाई, 16.2 फीसद यूरोपीय, 20 फीसद दोनों अमेरिकी महाद्वीप (उत्तरी एवं लैटिन अमेरिकी देश), छह फीसद अफ्रीकी और एक प्रतिशत से भी कम ओशनियाई मूल के वैज्ञानिक इंजीनियर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2003 से 2013 की अवधि के दौरान अमेरिका में भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की संख्या में 85 फीसद की वृद्धि हुई है। चीन के मामले में यह आंकड़ा 34 प्रतिशत है। वर्ष 2013 में 63 फीसद प्रवासी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को कानूनी तौर पर नागरिकता, 22 प्रतिशत को स्थायी निवासी और 15 फीसद को अस्थायी वीजाधारक का दर्जा प्रदान किया गया था।